Search

 
 
 

पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन, स्टालिन, रिजिजू सहित कई नेताओं ने जताया शोक

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. वे 67 वर्ष के थे.
 

Lagatar Desk :  भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. वे 67 वर्ष के थे.

 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्रीनिवासन देर रात एक बजे अपने केरल स्थित घर पर बेहोश होकर गिर गए. इसके बाद परिवार वाले तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  

 

बताया जाता है कि घटना के समय पी टी उषा घर पर मौजूद नहीं थीं. वह किसी संसदीय सत्र में शामिल होने गई थीं.    

 

पी. टी. उषा के पति श्री वी. श्रीनिवासन के निधन पर केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.

 

 

तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने कहा कि पी.टी. उषा के पति थिरुमिगु श्रीनिवासन के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. पी.टी. उषा और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं, जो अपने प्रियजन के निधन के शोक में डूबे हुए हैं.

 

 

संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने थिरुमिगु श्रीनिवासन के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि पी टी उषा जी के पति श्री वी. श्रीनिवासन जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. उषा जी और शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इस मुश्किल समय में उन्हें शक्ति मिले, इसके लिए प्रार्थना. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही