Search

 
 
 

मानुषमुड़िया PHC में जन आरोग्य समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

मानुषमुड़िया स्थित स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में बुधवार को जन आरोग्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और चिकित्सा प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना था.
 

Baharagora: मानुषमुड़िया स्थित स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में बुधवार को जन आरोग्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और चिकित्सा प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना था. 


वहीं बैठक के दौरान चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. जिसमें आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र के तहत दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच,केंद्र में दवाओं की उपलब्धता और 'अनटाइड फंड' (अप्रतिबंधित निधि) के बेहतर उपयोग तथा मरीजों से मिलने वाले फीडबैक और उनकी शिकायतों के त्वरित निपटारे पर बल दिया गया. 

 


साथ ही स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई. इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया राम मुर्मू,रीता महतो,अनीता महतो, हिमांशु महतो,जयंत घटवारी,सोमाय मुर्मू,मनोज साहा,कमल कांत सिंह,जयदेव दास और गंगा पात्र सहित कई ग्रामीण व समिति के सदस्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही