Search

 
 
 

देवघर एम्स में बर्न वार्ड पर हाईकोर्ट ने एम्स से मांगा जवाब

देवघर एम्स में बुनियादी सुविधा को लेकर दाखिल सांसद निशिकांत दुबे एवं कोर्ट के स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई.
 

Ranchi:  देवघर एम्स में बुनियादी सुविधा को लेकर दाखिल सांसद निशिकांत दुबे एवं कोर्ट के स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने देवघर एम्स में बर्न वार्ड पर जवाब तलब किया है.

 

दे‌वघर एम्स से इस संदर्भ में शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट ने देवघर एम्स से पूछा है कि वहां प्रतिदिन कितने बर्न केस आते हैं और उनके इलाज के लिए क्या व्यवस्था है?  हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की.

 

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने देवघर एम्स के अधिवक्ता से पूछा था कि वहां बने बर्न वार्ड में इमरजेंसी इलाज शुरू हुआ है या नहीं. बता दें कि 23 अगस्त 2022 को दुमका में घर में सो रही नाबालिग छात्रा पर पेट्रोल छीड़ककर उसे जला दिया गया था. गंभीर रूप से जलने को देखते हुए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 

बाद में गंभीर होने पर उसे रिम्स लाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मामले में कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. वहीं, निशिकांत दूबे ने देवघर एम्स में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही