Search

 
 
 

Latehar News: मनरेगा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर हुई जन सुनवाई

मनरेगा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 
Latehar News

Latehar: मनरेगा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन डीसी संदीप कुमार व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

इसे भी पढ़ें: 

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों द्वारा सामाजिक अंकेक्षण को पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण किया गया.  उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम है.

 Uploaded Image

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का निष्पक्षता के साथ परीक्षण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामाजिक अंकेक्षण में चिन्हित कमियों का समयबद्ध निराकरण करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखें.

 

जनसुनवाई के दौरान सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा विभिन्न पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत संचालित योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में प्राप्त आपत्तियों, शिकायतों एवं सुझावों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा अपना पक्ष रखा गया तथा आवश्यक कार्रवाई की जानकारी दी गई.

 

जनसुनवाई में सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, लातेहार विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी , सामाजिक अंकेक्षण इकाई के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, मनरेगा से जुड़े कर्मी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही