Search

 
 
 

Ranchi News: सीएनटी एक्ट दिवस पर जनसभा का आयोजन, आदिवासी जमीन के संरक्षण पर जोर

Ranchi News: आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों के हाथों में धड़ल्ले से चली जा रही है. सीएनटी एक्ट के दिवस पर ग्रामसभा में आदिवासी जमीन लूटने से बचाने के लिए लोगो को जागरूक किया जाएगा.
 
ग्राम सभा

Ranchi News: बुंडू ग्राम सभा गितिलडीह (हुमटा) की ओर से गांव के पारटोला स्थित जदुर अखड़ा में 119वां सीएनटी एक्ट दिवस पर जनसभा का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता जगन्नाथ मुंडा ने किया. इस दोरान सर्वसम्मति से हर सप्ताह सीएनटी एक्ट का पाठ पढ़ने का प्रस्ताव पारित किया गया.
 

इस मौके पर सामाजिक कार्यकार्ता गौतम सिंह मुंडा ने कहा कि उपायुक्त की उदासीनता के कारण आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों के हाथों में धड़ल्ले से चली जा रही है. सीएनटी एक्ट के दिवस पर ग्रामसभा में आदिवासी जमीन लूटने से बचाने के लिए लोगो को जागरूक किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

उन्होंने कहा आदिवासियों की सबसे मूल्यवान संपत्ति जमीन है. लेकिन विकास के नाम पर आदिवासियों की जमीन हाथों से निकलती जा रही है. जल,जंगल औऱ जमीन लूटने व हड़पने के लिए हमेशा षड्यंत्र रचे जा रहे हैं.

 

सामाजिक कार्यकार्ता राजेश कुमार मुंडा ने कहा कि आदिवासियों के जल जंगल औऱ जमीन सामूहिक अधिकार सुनिश्चित करना होगा. सामाजिक कार्यकार्ता सानिका मुंडा ने कहा कि छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 किसी सरकार की दया से नहीं मिला, बल्कि आदिवासी वीर सपूतों की संघर्ष और बलिदान के बदौलत हासिल हुआ है.

 

सोमरा मुंडा ने कहा कि आदिवासी जमीन की बिक्री प्रतिबंधित है. जमीन का गैर कानूनी तरीके हस्तांतरण गैर आदिवासी को किया गया, तो जमीन वापसी का भी प्रावधान है. लेकिन इसका लाभ आदिवासियों को नहीं मिल रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही