Search

 
 
 

Dhanbad News: पल्स पोलियो अभियान शुरू, 4.24 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक

जिले में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई. धनबाद सदर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों अगस्त्य सिन्हा, सनव, मिशिका और देवांशी को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया.कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई.
 

Dhanbad: जिले में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई. धनबाद सदर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों अगस्त्य सिन्हा, सनव, मिशिका और देवांशी को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया.कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई.

इसे भी पढ़ें: 

इस अवसर पर डीडीसी सन्नी राज ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं. उन्होंने कहा कि दो बूंद जिंदगी की बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और इससे आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित बनाया जा सकता है. 

 

उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में पोलियो संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह अभियान बारिश से पहले चलाया जाता है ताकि सभी बच्चों को समय पर सुरक्षा कवच मिल सके. अभियान के तहत 28 से 30 जून तक जिले के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी.

 

पहले दिन 28 जून को जिलेभर के 1,976 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी.

 

सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 1,873 स्थायी बूथ, 79 ट्रांजिट बूथ, 16 मोबाइल टीमें तथा 8 विशेष सदस्यीय टीमें गठित की गई हैं. अभियान की निगरानी के लिए 392 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं.

 

वहीं पोलियो वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने और सभी बूथों तक समय पर दवा पहुंचाने के लिए 137 सब-डिपो बनाए गए हैं. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रोहित गौतम, उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार प्रसाद, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. दीपक कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, एमओआईसी डॉ. अनीता चौधरी, डीपीसी रेखा कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही