Search

 
 
 

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला बर्खास्त, गिरफ्तार, बोले CM भगवंत मान, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

 
ChandiGarh : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बर्खास्त कर दिये गये हैं. खबर आयी है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही सरकार के मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है. यह कार्रवाई मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलने के बाद की गयी है. भगवंत मान ने पंजाब पुलिस को विजय सिंगला के खिलाफ केस दर्ज करने का भी आदेश दिया है. खबर है कि पुलिस ने विजय सिंगला  को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार विजय सिंगला पर आरोप था कि वे अधिकारियों से ठेके पर एक फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे. विजय सिंगला के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप को लेकर पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीएम भगवंत मान ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसे भी पढ़ें : ईरान">https://lagatar.in/iran-colonel-hassan-syed-khodayari-shot-dead-israeli-intelligence-agency-mossad-suspected/">ईरान

: कर्नल हसन सैयद खोदायारी की गोली मार कर हत्या, इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद पर संदेह

जनता ने उम्मीदों के साथ आप की सरकार बनवाई है

भगवंत मान ने विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बाहर करने की बात कहते हुए साफ कहा कि हम एक परसेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाई है. उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है. सीएम मान ने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत माता के बेटे और भगवंत मान जैसे सिपाही हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ महायुद्ध जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें :  यक्ष">https://lagatar.in/question-where-is-the-world-going-every-30-hours-a-new-billionaire-is-born-in-33-hours-one-million-in-the-pit-of-poverty/">यक्ष

प्रश्न : दुनिया किधर जा रही, हर 30 घंटे में एक नये अरबपति का जन्म, 33 घंटे में 10 लाख गरीबी के गर्त में

भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकेंगे

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने प्रण किया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकेंगे. एक परसेंट भ्रष्टाचार के लिए भी यहां कोई जगह नहीं है. मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने ही मंत्री को बर्खास्त किये जाने को भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य नेताओं और अधिकारियों के लिए भी कड़ा संदेश के रूप में देखा जा रहा है. पंजाब में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने अपने ही मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर दिया हो. जान लें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार को लेकर भी सत्ताधारी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था. पार्टी ने सिस्टम में गहराई तक जड़े जमाये बैठे भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के वादे किये थे.

विजय सिंगला ने आरोपों को निराधार बताया 

विजय सिंगला ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को निराधार करार दिया है  पंजाब सरकार के खिलाफ ने विपक्ष ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है. विपक्ष के नेताओं का कहना है कि पंजाब में भ्रष्टाचार की सरकार है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही