Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CCL में राजभाषा की तिमाही समीक्षा बैठक, बेहतर काम करने वाले विभागों को मिला सम्मान

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में बुधवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्र ने की. इस दौरान विभिन्न विभागों में हिंदी के उपयोग और राजभाषा नीति के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में बुधवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्र ने की. इस दौरान विभिन्न विभागों में हिंदी के उपयोग और राजभाषा नीति के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई.


बैठक की शुरुआत महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार के स्वागत संबोधन से हुई. इसके बाद उप-प्रबंधक (राजभाषा) दिविक दिवेश ने तिमाही के दौरान चलाए गए कार्यक्रमों, योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सीसीएल के विभिन्न विभागों और क्षेत्रों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.


निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्र ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रभावी उपयोग संगठन की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाता है और हितधारकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में मदद करता है. उन्होंने विभागाध्यक्षों से पत्राचार, टिप्पणियों और ई-ऑफिस कार्यों में हिंदी के अधिकतम उपयोग पर जोर देने की अपील की.

 


बैठक के दौरान राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आईईडी विभाग, मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध, बरका-सयाल क्षेत्र, कल्याण विभाग, सामान्य प्रशासन, नगर प्रशासन और श्रमशक्ति विभाग को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन के संकल्प के साथ हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही