Search

 
 
 

Ranchi News: चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साले से पूछताछ 18 अगस्त को

Ranchi News: कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह से 18 अगस्त को पूछताछ होगी. ईडी ने रंजीत सिंह को 18 अगस्त को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था.
 
ED करेगी पूछताछ

Ranchi News: कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह से 18 अगस्त को पूछताछ होगी. ईडी ने रंजीत सिंह को 18 अगस्त को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रंजीत सिंह से पूछताछ के बाद एलबी सिंह के भाई विश्व विजय सिंह से पूछताछ होगी. विश्व विजय सिंह से पूछताछ के बाद एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह से पूछताछ होगी. विश्व विजय को 19 अगस्त और आरती सिंह को 20 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

ईडी ने कोयला घोटाले में दूसरे चक्र की छापामारी के दौरान मिले दस्तावेज़ की प्रारंभिक जांच के बाद इन्हें समन जारी किया है. साथ ही उन्हें अपनी और पारिवारिक सदस्यों की संपत्ति सहित अन्य ब्योरा लाने का निर्देश दिया है. दूसरे चक्र की छापामारी के दौरान ईडी ने 160 करोड़ रुपये के निवेश को फ्रीज किया था और 200 से अधिक सेल डीड जब्त किया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही