Search

 
 
 

जेम पोर्टल पर सवाल उठाना गलत, भाजपा फैला रही भ्रम: सोनाल शांति

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने वाली भाजपा मिथ्या आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है. उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आरोपों को पूरी तरह तथ्यहीन बताया
 

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने वाली भाजपा मिथ्या आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है. उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आरोपों को पूरी तरह तथ्यहीन बताया.

 

सोनाल शांति ने कहा कि डेढ़ दशक से अधिक समय तक भाजपा नेताओं ने झारखंड में सरकार का नेतृत्व किया और उसी दौरान भ्रष्टाचार उनकी कार्य संस्कृति का अहम हिस्सा बन गया था. महागठबंधन सरकार लगातार इस पर अंकुश लगाने का काम कर रही है.

 

उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में जेम पोर्टल के माध्यम से की जाने वाली खरीदारी पूरी तरह पारदर्शी होती है. जेम पोर्टल के जरिए कई केंद्रीय संस्थाएं भी खरीदारी करती हैं और इसमें कंपनियों द्वारा तय मूल्य सार्वजनिक रूप से देखा जा सकता है. बिना पूरी प्रक्रिया समझे आरोप लगाना भाजपा की आदत बन गई है, जिसके जरिए वह समय-समय पर जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रहती है.

 

सोनाल शांति ने कहा कि राज्य सरकार पर आरोप लगाने से पहले भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली संस्थाओं में हुए भ्रष्टाचार पर भी बोलना चाहिए. उन्होंने सीसीएल में अवैध वसूली और एनएच 75 निर्माण में गुणवत्ता रिपोर्ट के नाम पर एनएचएआई अधिकारियों पर लगे घूसखोरी के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में सीबीआई द्वारा कार्रवाई भी की गई है, लेकिन भाजपा नेता इस पर चुप रहते हैं.

 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए लगातार सभी विभागों की समीक्षा कर रही है और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा कई मामलों में गिरफ्तारी भी की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावी वित्तीय नियंत्रण के कारण केंद्र से समय पर राशि नहीं मिलने के बावजूद राज्य सरकार अपने संसाधनों से विकास कार्य जारी रखे हुए है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही