Search

 
 
 

‘राजनीति 2’ पर लगी मुहर,फिर साथ दिखेंगे रणबीर-कैटरीना!

रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘राजनीति  को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा ने कन्फर्म किया है कि ‘राजनीति 2’ पर काम शुरू हो चुका है.
 

Lagatar desk : रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘राजनीति  को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा ने कन्फर्म किया है कि ‘राजनीति 2’ पर काम शुरू हो चुका है.

 

15 साल पूरे होने पर हुआ था ऐलान

गौरतलब है कि जून 2025 में ‘राजनीति’ के 15 साल पूरे होने के मौके पर प्रकाश झा ने इसके सीक्वल की घोषणा की थी. उस समय उन्होंने कहा था कि राजनीति का विषय हमेशा रिलेवेंट रहता है और ‘राजनीति 2’ बनाने की योजना लंबे समय से है. हालांकि उस वक्त कास्टिंग और शूटिंग को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ था.

 

प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है फिल्म

हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रकाश झा ने बताया कि फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और वह इस पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पहली फिल्म की तरह इसके सीक्वल में भी कई किरदार, घटनाएं और कहानी के कुछ हिस्से पौराणिक कथाओं से प्रेरित होंगे.

 

पहली फिल्म की स्टारकास्ट और कलेक्शन

2010 में रिलीज हुई ‘राजनीति’ में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए थे. इसके अलावा अजय देवगन, नाना पाटेकर, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कई बड़े कलाकार शामिल थे.करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 145.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और उस समय बड़ी हिट साबित हुई थी.

 

कास्ट को लेकर अभी सस्पेंस

हालांकि ‘राजनीति 2’ की कास्ट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस इसके सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही