Search

 
 
 

आवास खाली करने के नोटिस पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोली- फोर्स बुलाकर करा लें

Patna : बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया है. उनको 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है. यह आवास अब पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग) के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है.
 

Patna : बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया है. उनको 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है. यह आवास अब पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग) के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है.

 

नोटिस मिलने के बाद राबड़ी देवी भड़क गई हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फोर्स बुलाकर खाली करा लो. हम खाली नहीं करेंगे. बिहार सरकार के इस कदम के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है.


यह बंगला दशकों से राबड़ी देवी का सरकारी आवास रहा है. इससे पहले नवंबर 2025 में भी राबड़ी देवी को इसी आवास को खाली करने का नोटिस दिया गया था. 

 

लालू परिवार साल 2005 से इस बंगले में रह रहा है. विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के लिए 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था. ये आवास राबड़ी देवी के नाम पहले ही जारी किया जा चुका है. इस बीच राबड़ी देवी से कई बार आग्रह किया गया कि वो अपने नए बंग्ले में चले जाए पर लालू परिवार ने अब तक आवास खाली नहीं किया. 


इस पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार ने नियम बनाए हैं और सभी को उनका पालन करना चाहिए, खासकर जन प्रतिनिधियों को. पिछले साल नवंबर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को भी इसी तरह का नोटिस भेजा गया था, जिस पर आरजेडी नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी. आरजेडी ने सरकार के इस फैसले को राजनीतिक प्रेरित बताया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही