Ranchi News: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) चुनाव को लेकर रांची में सरगर्मी काफी तेज हो गई है. चुनाव में हिस्सा ले रही तीनों प्रमुख टीमों ने मंगलवार को अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया.
इसे भी पढ़ें:
टीम तुलसी पटेल, टीम पी-21 और टीम मुकेश अग्रवाल के प्रत्याशियों ने व्यापारियों से मुलाकात की. सभी टीमों ने अपने विजन और एजेंडे के साथ व्यापारियों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा है.
टीम तुलसी ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में पदयात्रा कर समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का भरोसा दिया. वहीं, टीम पी-21 ने जनसंपर्क करते हुए महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया.
दूसरी ओर टीम मुकेश अग्रवाल ने भी लालपुर सहित कई इलाकों में व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित किया. टीम मुकेश ने भयमुक्त व्यापारिक वातावरण और डिजिटल सशक्तिकरण का अपना चुनावी एजेंडा भी जारी कर दिया है.
चुनाव प्रचार के दौरान चैंबर के कई पूर्व अध्यक्ष भी टीमों के समर्थन में उतर आए हैं. इन सघन जनसंपर्क अभियानों से यह चैंबर चुनाव अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. सभी टीमें व्यापारियों को एक बेहतर और सुरक्षित व्यावसायिक माहौल देने का लगातार वादा कर रही हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य का व्यापारी वर्ग किस टीम पर अपना सबसे अधिक भरोसा जताता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

