Search

 
 
 

राधाकृष्ण किशोर बोले- लोकतंत्र बचाने को है प्रदर्शन, वोटरों के नाम हटाने का लगाया आरोप

Ranchi News: उन्होंने कहा कि लोकतंत्र नहीं बचेगा तो देश में तानाशाही चलेगी. उनके अनुसार, जब लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन संभव नहीं हुआ, तो रणनीति के तहत मतदाताओं के नाम हटाकर सत्ता में बने रहने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह हम नहीं होने देंगे. राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए है.
 
राधाकृष्ण किशोर

Ranchi News: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को अपने कब्जे में लेकर उन मतदाताओं के नाम हटाना चाहती है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं.

 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र नहीं बचेगा तो देश में तानाशाही चलेगी. उनके अनुसार, जब लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन संभव नहीं हुआ, तो रणनीति के तहत मतदाताओं के नाम हटाकर सत्ता में बने रहने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह हम नहीं होने देंगे.

इसे भी पढ़ें - 

 

राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए है. उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी, राजीव गांधी, सोनिया जी, प्रियंका जी, इंदिरा जी और जवाहरलाल नेहरू जी की पार्टी है. हम सत्ता में रहें या न रहें, लेकिन भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचने देंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही