Latehar News: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत में बुधवार की रात सीसीएल के द्वारा संचालित मगध कोलियरी के चमातू में अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी. इस घटना की जिम्मेवारी राहुल दुबे गैंग ने ली है. घटना स्थल से एक पर्चा बरामद हुआ है.

राहुल दुबे गैंग की ओर से भेजा गया पर्चा
पर्चे में राहुल दुबे गैंग ने वीपीआर कंपनी के प्रभाकर रेड्डी को धमकी दी है. कहा कि अगर बिना मैनेज किए काम किया तो इसका अंजाम बुरा होगा. पर्चे में अमन साहु, मंयक सिंह, प्रकाश शुक्ला व राहुल दुबे गैंग का नाम लिखा है. पुलिस इस घटना को लेवी से जोड़कर देख रही है. बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें -
बताया जाता है कि चार की संख्या में वर्दीधारी अपराधियों ने 22 नंबर कांटा घर के पास ताबड़तोड़ सात से आठ राउंड फायरिंग की थी. इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर अरूण उरांव के पांव में एक गोली लगी थी. उसका प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

