Search

 
 
 

राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर में हुई हिंसक घटना को लेकर केंद्र की मोदी  सरकार पर हल्ला बोला है.  सोशल मीडिया एक्स पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राहुल गांधी गांधी ने लिखा. बीएसएफ जवान के घर में सोते हुए दो मासूम बच्चों की हत्या की खबर दिल को चीर देने वाली है.
 

New Delhi : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर में हुई हिंसक घटना को लेकर केंद्र की मोदी  सरकार पर हल्ला बोला है.  सोशल मीडिया एक्स पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राहुल गांधी गांधी ने लिखा. बीएसएफ जवान के घर में सोते हुए दो मासूम बच्चों की हत्या की खबर दिल को चीर देने वाली है.  

 

 
मणिपुर में पिछले तीन साल से जारी हिंसा की आग में आज भी निर्दोष बच्चे झुलस रहे हैं. शांति के कोई संकेत दूर तक नजर नहीं आ रहे.  राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संवेदनहीन हो गयी है.  

 


वह  यह भूल गयी है कि मणिपुर के बच्चे भी देश का भविष्य हैं. राहुल गांधी ने पूछा कि आखिर सरकार(मोदी) कब जागेगी.  कब तक मणिपुर के लोग अपने लोगों की लाशें गिनते रहेंगे.

 


इस क्रम में  कांग्रेस सांसद ने कहा, शांति ही इस संकट का एकमात्र समाधान है, लेकिन इसके लिए सभी समुदायों को साथ लाकर संवेदनशीलता के साथ प्रयास किये जाने की जरूरत है.

 


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए कहा,  मणिपुर सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि देश की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा, केवल बयान देने से या औपचारिक दौरे करने से कुछ नहीं होगा. कहा कि हालात पर काबू पाने  के लिए ठोस और अविलंब कदम उठाना जरूरी है,

 


बता दें कि मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मंगलवार सुबह एक घर पर हुए  रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत  हो गयी. इसके बाद मणिपुर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये हैं. प्रशासन द्वारा जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है सरकार ने पांच जिलों में तीन दिनों के लिए इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस पर प्रतिबंध लगा दिया हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही