Search

राहुल गांधी को जीत का विश्वास, एक्स पर लिखा, टीम UDF ही असली केरलम टीम है

  • राहुल गांधी ने लिखा, मेरे लिए, केरलम घर है और केरलम के लोग परिवार हैं.
  • केरलम का संदेश स्पष्ट है, लोग बदलाव के लिए तैयार हैं,
  • केरलम के लोग परिवार हैं.उन्होंने मुझे जो कुछ भी सिखाया है

Thiruvanthapuram :   राहुल गांधी ने केरल(केरलम) विधानसभा चुनाव में जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि टीम UDF ही असली केरलम टीम है, केरलम जीतेगा और UDF नेतृत्व करेगा.

 

 

 


राहुल  गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अलायंस UDF का प्रत्येक उम्मीदवार केरल के लोगों की आवाज, आकांक्षाओं और विश्वास को दर्शाता है.  यह अनुभवी नेताओं और युवा परिवर्तनकर्ताओं का एक समूह है.


उन्होंने लिखा कि यह पुरुषों और महिलाओं की एक मजबूत टीम है, टीम के सदस्य उन निर्वाचन क्षेत्रों की जटिलताओं को समझते हैं जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं.


राहुल गांधी ने लिखा, मेरे लिए, केरलम घर है और केरलम के लोग परिवार हैं.उन्होंने मुझे जो कुछ भी सिखाया है और जिस प्यार और गर्मजोशी के साथ उन्होंने मुझे गले लगाया है, उसके लिए मैं लोगों का बहुत बड़ा ऋणी हूं.मैं हमेशा आपका साथी रहूंगा


उन्होंने लिखा कि केरलम का संदेश स्पष्ट है, लोग बदलाव के लिए तैयार हैं, वे ऐसी सरकार चाहते हैं जो सुनती हो, समझती हो और ईमानदारी से काम करती हो.


राहुल गांधी ने लिखा, केरलम में आने वाली यूडीएफ सरकार के साथ मैं इस खूबसूरत राज्य के बेहतर भविष्य के निर्माण में मदद करने के लिए सब कुछ करूंगा. केरलम जीतेगा. यूडीएफ नेतृत्व करेगा.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp