Search

 
 
 

प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, छात्रों के गूंज कार्यक्रम को शाम छह बजे करेंगे संबोधित

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार दोपहर विशेष विमान से यूपी के प्रयागराज पहुंचे. एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.
 

Prayagraj : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार दोपहर विशेष विमान से यूपी के प्रयागराज पहुंचे. एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. 

 

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत तमाम बड़े नेता उनके स्वागत में यहां मौजूद थे. यहां से राहुल गांधी अपने पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचे. यहां पर भी कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया.

 

राहुल गांधी केपी ग्राउंड में शाम छह बजे गूंज कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद करेंगे. इसके पहले गूंज कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान के कोटा और उत्तराखंड के देहरादून में हो चुका है.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही