Search

 
 
 

राहुल गांधी ने एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांघली का आरोप लगाया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या केवल पांच महीनों में आठ प्रतिशत कैसे बढ़ गयी?
 

New Delhi :   लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज मंगलवार को एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांघली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को घेरा. उन्होंने  आरोप लगाया कि प्रदेश में वोटों की चोरी हुई है. कहा कि इस बारे में जानकारी छिपाना इसकी स्वीकारोक्ति है. राहुल गांधी ने मांग की कि आयोग डिजिटल मतदाता सूची और सीसीटीवी फुटेज तत्काल जारी करे. 

 

 


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या केवल पांच महीनों में आठ प्रतिशत कैसे बढ़ गयी?

 

उन्होंने दावा किया,  कुछ बूथों पर 20-50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. राहुल गांधी ने कहा कि बीएलओ ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वोट डालने की सूचना दी. मीडिया ने बिना किसी सत्यापित पते वाले हजारों मतदाताओं की जानकारी उजागर की  


उन्होंने आरोप लगाया कि ये अलग-अलग गड़बड़ियां नहीं हैं. ये सीधे वोटों की चोरी है.  छिपाना ही स्वीकारोक्ति है.  राहुल गांधी ने कहा,‘इसलिए हम मशीन-रीडेबल’ डिजिटल मतदाता सूची और सीसीटीवी फुटेज को तत्काल जारी करने की मांग कर रहे हैं.  

 

बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों अलग-अलग भाषाओं के अखबारों में आर्टिकल लिखकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाये थे.

 

इसके जवाब में  निर्वाचन आयोग ने उन्हें पत्र लिखकर कहा कि आयोग द्वारा सभी चुनाव संसद द्वारा पारित कानूनों और नियमों के अनुसार कराये जाते हैं आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान हजारों कर्मी तैनात होते हैं, जिनमें राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ-स्तरीय एजेंट भी शामिल होते हैं. 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही