Search

 
 
 

राहुल गांधी ने यूट्यूब पर व्यापार संवाद का वीडियो डाला, कहा, सरकार की नीतियों से छोटे व्यापारी हताश

जिस समाज ने देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक योगदान दिया, आज वही हताश है.  ये खतरे की घंटी है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार(मोदी) ने बड़े कॉरपोरेट और एकाधिकार वाली कंपनियों की Monopoly को खुली छूट दे दी है.
 

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्यापारियों के साथ हुई चर्चा (व्यापार संवाद) का वीडियो डाल कर उनकी परेशानी को साझा किया है.

 

 
वीडियो के माध्यम से राहुल गांधी ने छोटे और मध्यम व्यापारियों की उस पीड़ा को दर्शाया है, जिसे वे भारत की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा करार देते हैं.


राहुल गांधी के अनुसार व्यापारियों ने कहा कि उनकी व्यापार खत्म होने की कगार पर है. राहुल ने कहा, व्यापार संवाद में वैश्य समाज की पीड़ा ने सच में झकझोर कर रख दिया.


राहुल ने कहा, जिस समाज ने देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक योगदान दिया, आज वही हताश है  ये खतरे की घंटी है. आरोप लगाया कि  सरकार(मोदी) ने बड़े कॉरपोरेट और एकाधिकार वाली कंपनियों की Monopoly को खुली छूट दे दी है.


राहुल गांधी ने कहा, छोटे-मध्यम व्यापारियों को bureaucracy और गलत GST जैसी खराब नीतियों की जंजीरों में बांध दिया है. ये सिर्फ नीति की गलती नहीं,  ये उत्पादन, रोज़गार और भारत के भविष्य पर सीधा हमला है.


भाजपा  सरकार की इसी सामंतवादी सोच के खिलाफ हमारी लड़ाई है. , इस लड़ाई में वैश्य समाज के साथ मैं पूरी ताकत से खड़ा हूं.


वीडियो संदेश के जरिए राहुल गांधी ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाये हैं. राहुल गांधी ने अपने संदेश में वैश्य समाज की भूमिका को रेखांकित किया है.


उन्होंने कहा कि यह वही समाज है जिसने दशकों तक देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी, रोजगार पैदा किये और बाजारों को जीवंत रखा. लेकिन आज वही समाज खुद को असहाय और हताश महसूस कर रहा है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही