Search

 
 
 

राहुल गांधी ने कहा, हिमंता देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ खड़ी है

हिमंता बिस्व सरमा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच होनी चाहिए, क्योंकि पारदर्शिता और कानून का शासन ही संवैधानिक मूल्य हैं. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ खड़ी है . किसी भी दबाव में नहीं झुकेगी.
 

New Delhi : कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज सोमवार को फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा पर हमला बोला है. बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत के खिलाफ असम सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.

 

 

असम सरकार के इस फैसले पर राहुल गांधी  सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर बरसे हैं, उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर हिमंता को निशाने पर लिया. उन्होंने लिखा, असम के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं.

 

उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच होनी चाहिए, क्योंकि पारदर्शिता और कानून का शासन ही संवैधानिक मूल्य हैं. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ खड़ी है . किसी भी दबाव में नहीं झुकेगी.  

 

उन्होंने लिखा, असम के मौजूदा मुख्यमंत्री कानून की पकड़ से बच नहीं पायेंगे. लिखा कि अपने राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों को परेशान करने के लिए राज्य की सत्ता का दुरुपयोग करना संविधान के विरुद्ध है. 

 

जान लें कि तेलंगाना हाई कोर्ट ने पवन खेड़ा को राहत देते हुए एक सप्ताह की ट्रांजिट जमानत दी है, पवन खेड़ा के खिलाफ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने असम में FIR दर्ज कराई है.  

 

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि  रिनिकी भुइयां सरमा के पास यूएई, मिस्र, एंटीगुआ और बारबुडा जैसे देशों के कई विदेशी पासपोर्ट हैं. 


 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही