Search

आदिवासी कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी ने कहा, आदिवासी भारत के पहले नागरिक

राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों की  पीड़ा और समस्याओं तथा संघर्षों को समझकर उनके जल जंगल, जमीन और उनके अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी समर्पित है .
 
 Ranchi :  अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की बैठक सोमवार को 10 जनपथ, नयी दिल्ली में हुई. बैठक में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी भारत के पहले नागरिक हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों की  पीड़ा और समस्याओं तथा संघर्षों को समझकर उनके जल जंगल, जमीन और उनके अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी समर्पित है .

ऱघुवर सरकार ने जमीन से बेदखल करने की रची थी साजिश

बैठक में सभी ने एक स्वर में सरना कोड, जाति जनगणना में 7वें कॉलम में सरना धर्म कोड जोड़ने तथा परिसीमन, राज्य में ट्राइबल लीगल काउंसिल का गठन पर विचार पूर्वक चर्चा की.

बैठक में यह भी बताया गया कि पूर्व में रघुवर सरकार ने लैंड बैंक, डिजिटाइजेशन के नाम पर रैयतों को उन्हीं के जमीन से बेदखल करने की साजिश रची थी. बैठक में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, झारखंड के आदिवासी सांसद एवं विधायक उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही