National News : राहुल गांधी ने कहा कि मोदी-शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गयी, उस दिन उनकी मनमानी की कहानी खत्म हो जायेगी. उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर हमलावर होते हुए शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचना और निजी अंगों पर हमला, लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है.
यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचना और निजी अंगों पर हमला - लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है। यह सब आवाज़ों को दबाने की उस साजिश का हिस्सा है, जिसमें इतना डरा दो, इतना अपमानित करो कि कोई दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत ही न करे। मोदी-शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उस दिन उनकी मनमानी की कहानी खत्म। उनका यही डर पुलिस तक पहुँचता है और हिंसा बनकर देश के युवाओं और महिलाओं पर टूट रहा है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 17, 2026
उन्होंने लिखा, यह सब आवाजों को दबाने की उस साजिश का हिस्सा है, जिसमें इतना डरा दो, इतना अपमानित करो कि कोई दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत ही न करे, मोदी-शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गयी, उस दिन उनकी मनमानी की कहानी खत्म. उनका यही डर पुलिस तक पहुंचता है और हिंसा बनकर देश के युवाओं और महिलाओं पर टूट रहा है.
राहुल गांधी ने कुछ लड़कियों के साथ बातचीत का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया. इसमें लड़कियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस पर उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है.
राहुल गांधी ने दावा किया कि यह कार्रवाई आवाज दबाने की कोशिश का हिस्सा है. इसका मकसद विरोध करने वालों को डरा देना है. उन्हें इतना अपमानित कर देना है कि वे दोबारा सवाल पूछने की हिम्मत न करें।
राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है, कुछ लड़कियां उनसे बातचीत करते हुए पुलिसकर्मियों पर कपड़े खींचने और अनुचित तरीके से छूने के आरोप लगाये हैं
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

