Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पीएम और गृह मंत्री का मांगा इस्तीफा

राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं. उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई नेता धरने पर बैठे हैं.
Advertisement
Advertisement
पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे राहुल गांधी

New Delhi: राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं. उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई नेता धरने पर बैठे हैं. राहुल गांधी इस धरना स्थल पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से पैदल चलकर पहुंचे थे. ये सभी केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 

राहुल गांधी के धरने पर बैठने की वजह लोकसभा में स्पीकर द्वारा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दा को उठाने नहीं देना है. धरना पर बैठे इन नेताओं ने ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए.

इस बीच केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर राहुल गांधी से बात की. उन्होंने राहुल गांधी को मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी. उनके साथ केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी धरनास्थल पर मौजूद थे. 

 

इससे पहले राहुल ने संसद परिसर में पत्रकारों से यह भी कहा कि छात्रों की पिटाई के लिए गृह मंत्री अमित शाह को भी त्यागपत्र देना चाहिए. प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सदन में चर्चा करना चाहते हैं लेकिन विपक्ष को बात करने नहीं दिया जाता है. ये सदन उन्हीं युवाओं का है जिनपर सरकार लाठी चला रही है, आंसू गैस के गोले छोड़ रही है. बच्चों की बात सुनी जाए और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही