Search

 
 
 

राहुल गांधी ने तंज कसा, ट्रंप के आगे मोदी ने सरेंडर कर दिया, इंदिरा गांधी से तुलना की, लिखा, फर्क समझो सरजी!

राहुल गांधी ने भाजपा-आरएसएस के लोगों को बहुत अच्छी तरह जानने का दावा करते हुए कहा कि थोड़ा सा दबाव डालो, थोड़ा सा धक्का दे दो और ये डर के मारे भाग जाते हैं.  उन्होंने तंज कसा,  जैसे ही ट्रंप ने वहां से इशारा किया, इन्होंने फोन उठा लिया.
 

 New Delhi : विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी पर फिर हल्ला बोला है.  आरोप लगाया कि उन्होंने  ट्रंप के दबाव में अमेरिका के आगे सरेंडर कर दिया. राहुल  ने  टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिये गये के बयान के बाद एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार को घेरा. 

 

 

 
राहुल गांधी की टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों की बैठक में दिये गये बयान के एक दिन आयी है. बैठक में ट्रंप ने कहा था, प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे मिलने आये थे और उन्होंने कहा, सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं? जी हां. ट्रंप के अनुसार पीएम मोदी ने उनसे मिलने की मांग की थी.

 

ट्रंप ने भारत पर लगाये गये भारी टैरिफ का भी जिक्र किया. कहा कि भारत अभी बहुत ज्यादा टैरिफ चुका रहा है.  उसने रूसी तेल की खरीद काफी हद तक कम  कर दी है. राहुल गांधी ने इस बयान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया, जिसका कैप्शन फर्क समझो सरजी है.  

 

राहुल गांधी ने भाजपा-आरएसएस के लोगों को बहुत अच्छी तरह जानने का दावा करते हुए कहा कि थोड़ा सा दबाव डालो, थोड़ा सा धक्का दे दो और ये डर के मारे भाग जाते हैं.  उन्होंने तंज कसा,  जैसे ही ट्रंप ने वहां से इशारा किया, इन्होंने फोन उठा लिया.

 

ट्रंप ने कहा, 'मोदी जी आप क्या कर रहे हैं?' नरेंद्र ने सरेंडर (आत्मसमर्पण) कर दिया. जी हुजूर कहते हुए नरेंद्र मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया.


 
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की तुलना पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी करते हुए कहा, आपको वह समय याद होगा जब फोन नहीं आया था. सातवां(अमेरिका) बेड़ा आ गया था.

 

राहुल गांधी ने कहा, 1971 के युद्ध में सातवां बेड़ा आया, हथियार आये, एक विमान वाहक (पाकिस्तान के समर्थन में)आया. इंदिरा गांधी ने कहा,  मैं वही करूंगी जो मुझे करना है. कहा कि पीएम मोदी और  इंदिरा जी में यही अंतर है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही