Search

 
 
 

राहुल गांधी चार दक्षिण अमेरिकी देशों की यात्रा पर रवाना, राजनेताओं, छात्रों, व्यापारियों से करेंगे मुलाकात

पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर पोस्ट किया, लिखा कि राहुल गांधी का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है. इस यात्रा में वे राजनीतिक नेताओं, यूनिवर्सिटी के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करेंगे. राहुल गांधी विशेषकर ब्राज़ील और कोलंबिया जायेंगे.
 

New Delhi :  लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी दक्षिण अमेरिका की यात्रा पर गये है.  वे ब्राजील, कोलंबिया, पेरू और चिली की 10 दिनों की यात्रा पर रवाना हुए हैं.यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने दी है. उन्होंने बताया कि यात्रा के क्रम में राहुल गांधी चार देशों में जायेंगे. वहां राजनेताओं, कॉलेज के छात्रों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे.   

 

 

पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर पोस्ट किया, लिखा कि राहुल गांधी का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है. इस यात्रा में वे राजनीतिक नेताओं, यूनिवर्सिटी के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करेंगे. राहुल गांधी विशेषकर ब्राज़ील और कोलंबिया जायेंगे.  


पवन खेड़ा ने लिखा कि राहुल गांधी इन देशों में महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात करेंगे.  इनमें विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, बड़े नेता,  विश्वविद्यालयों के छात्र, व्यापारी, कंपनी के मालिकों से मुलाकात शामिल है. कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी की इन मुलाकातों से भारत के लोकतांत्रिक और रणनीतिक रिश्ते मजबूत होंगे. 


 
 कांग्रेस ने कहा कि राहुल द्वारा व्यापारिक नेताओं से बातचीत का मकसद अमेरिका की टैरिफ नीति के कारण भारत को अपने व्यापार के लिए नये रास्ते खोजना है. राहुल के  दौरे से भारत को नये व्यापारिक साझेदार मिल सकते हैं. 

 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही