Search

 
 
 

दिसंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे राहुल गांधी, पोखरी में कांग्रेस का चौपाल

Ranchi News: उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है. कोई भी व्यक्ति अपने मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए. संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए नागरिकों की जागरूकता और भागीदारी आवश्यक है.
 
राहुल गांधी

Ranchi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिसंबर के प्रथम सप्ताह में झारखंड दौरे पर आ सकते हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने लातेहार जिला के ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों को उनके प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी. वे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मनिका पंचायत के पोखरी गांव में आयोजित ग्राम चौपाल और लातेहार प्रखंड के परसही पंचायत में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक में शामिल हुए.


पोखरी गांव में आयोजित चौपाल में संबंधित बूथ के BLO और ग्रामीणों की मौजूदगी में मतदाता सूची की ड्राफ्ट सूची पढ़कर सुनाई गई. इस दौरान केशव महतो कमलेश ने ग्रामीणों से मतदाता सूची से संबंधित जानकारी ली. साथ ही SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर संवाद किया.


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है. कोई भी व्यक्ति अपने मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए. संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए नागरिकों की जागरूकता और भागीदारी आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें - 


इसके बाद परसही पंचायत में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक हुई. इसमें PESA नियमावली के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की गई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों के अधिकार, उनकी समस्याओं और मांगों को सुना. उन्होंने इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया. बैठक में ग्राम स्वशासन को मजबूत बनाने और ग्राम प्रधानों के अधिकारों को प्रभावी करने पर भी चर्चा हुई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही