Search

 
 
 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मोदी सिस्टम को नींद से उठाना होगा, आने वाले समय में बच्चों को कोरोना से खतरा

 

NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी है कि आने वाले समय में बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखना जरूरी है. ऐसे में पहले से तैयारी किये जाने की आवश्यकता है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, कि आने वाले समय में बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने की जरूरत होगी.

ऐसे में पेडियाट्रिक सर्विसेस और वैक्सीन ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल को पहले से तैयार रखना होगा. भारत के भविष्य की जरूरत है कि वर्तमान मोदी सिस्टम को नींद से झकझोर दिया जाये.

PMCares के वेंटिलेटर और PM में कई समानताएं

बता दें कि राहुल गांधी मोदी सरकार की ओर से महामारी से निपटने के लिए बनाई जा रही रणनीति और तैयारियों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. इससे पूर्व उन्होंने कहा था कि पीएम केयर्स और पीएम मोदी  झूठे हैं और काम करने में फेल हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, PMCares के वेंटिलेटर और स्वयं PM में कई समानताएं हैं. दोनों का हद से ज़्यादा झूठा प्रचार, दोनों ही अपना काम करने में फ़ेल और ज़रूरत के समय दोनों को ढूंढना मुश्किल है.

कोविड के टीके विदेश क्यों भेजे गये

इससे पहले कल राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री की आलोचना करने वाले पोस्टर कथित तौर पर लगाने को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की रविवार को निंदा की और सरकार को चुनौती दी कि वह कोविड-19 के टीकों के निर्यात पर सवाल उठाने को लेकर उन्हें गिरफ्तार करे.

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने ट्विटर पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीरें ऐसे पोस्टरों से बदल दीं जिसमें सवाल किया गया है कि कोविड के टीके विदेश क्यों भेजे गये. विपक्षी दल ने कहा कि अगर लोगों को टीके, दवाएं और ऑक्सीजन नहीं मिली तो प्रधानमंत्री से कड़े सवाल पूछे जायेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही