Ranchi News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में झारखंड का दौरा कर सकते हैं. कांग्रेस ने उनके दो कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में AICC के झारखंड प्रभारी के. राजू ने 18 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को पत्र भेजा है.
राहुल गांधी खूंटी में पांचवीं अनुसूची वाले गांवों के पारंपरिक ग्राम प्रधानों से संवाद करेंगे. इस दौरान पेसा नियमावली के लागू होने और ग्राम सभा की भूमिका पर चर्चा होगी.
इसे भी पढ़ें -
इसके अलावा रांची में जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा जाएगा. राहुल गांधी DCC अध्यक्षों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ भी बैठक करेंगे.
दौरे की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस को अक्टूबर तक कई काम पूरे करने को कहा गया है. पांचवीं अनुसूची वाले गांवों के पारंपरिक ग्रामसभा प्रधानों की सूची तैयार कर संबंधित DCC अध्यक्षों को देने का निर्देश दिया गया है.
अक्टूबर में प्रखंड स्तर पर ग्राम प्रधानों के लिए पेसा नियमावली को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला भी होगी. इसमें DCC अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और पेसा मास्टर ट्रेनर मौजूद रहेंगे. कांग्रेस ने पारंपरिक ग्रामसभा प्रधानों को पहचान पत्र देने के लिए पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग से अनुरोध करने को भी कहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

