Search

 
 
 

रायबरेली में राहुल गांधी का काफिला रोका गया, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन  किया

भाजपा के मंत्री और कार्यकर्ता पीएम मोदी को गाली देने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी को गाली दी गयी थी. काफिले के रास्ते में विरोध प्रदर्शन के कारण राहुल गांधी का काफिला लगभग एक  किलोमीटर पहले ही पुलिस ने रोक दिया.
 

Raebareli  :  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे. यहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ पहले से ही राहुल के काफिले के रूट में धरने पर बैठ गये. वे सभी राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगा रहे थे.

 

 

 

 

 

 

 

भाजपा के मंत्री और कार्यकर्ता पीएम मोदी को गाली देने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. याद करें कि बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी को गाली दी गयी थी. काफिले के रास्ते में विरोध प्रदर्शन के कारण राहुल गांधी का काफिला लगभग एक  किलोमीटर पहले ही पुलिस ने रोक दिया.  

 

पुलिस जब मंत्री दिनेश सिंह को वहां से हटाने के लिए पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओ ने धक्कामुक्की की.  बता दें कि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ यहां से लोकसभा चुनाव लड़ा था. 

 


इससे पहले आज बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे राहुल गांधी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे. यहां उनका स्वागत किया गया. इसके बाद वे सड़क मार्ग से रायबरेली रवाना हुए. इस सक्रम मं हरचंदपुर में सपा नेताओं से मिले.   रायबरेली पहुंचने पर  राहुल गांधी ने कहा कि देश भर में वोट चोर, गद्दी छोड़ का मुख्य नारा सच साबित हो रहा है. कहा कि हम इसे बार-बार और भी नाटकीय तरीकों से साबित करेंगे.

 

 

खबरों के अनुसार राहुल गांधी आज और कल रायबरेली में रहेंगे. यहां बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे. साथ ही प्रशासन की दिशा बैठक में शिरकत करेंगे. इसके अलावा वे विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे. रायबरेली का सांसंद बनने के बाद यह उनका छठा रायबरेली दौरा है.

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही