Search

 
 
 

राहुल गांधी का एक्स पर पोस्ट, मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे कि झूठ की शरण ले ली

कांग्रेस US ट्रेड डील, पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक, एपस्टीन फाइल्स को लेकर सरकार से जवाब तलब कर रही है. संसद चल नहीं पा रही है. बता दें कि आज कांग्रेस ने राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण के विरोध में वॉकआउट किया.
 

New Delhi : राज्यसभा में आज गुरुवार को पीएम मोदी के भाषण के बाद लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर तंज कसा है.राहुल गांधी ने एक्स पर अपने पोस्ट में पीएम मोदी के घबरा जाने की बात लिखी. 

 

 

राहुल गांधी ने लिखा, बस सवालों से इतनी घबराहट?  मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे कि झूठ की शरण ले ली. खैर, जो उचित समझा, वही किया. बता दें कि संसद के बजट सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है.

 

कांग्रेस US ट्रेड डील, पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक, एपस्टीन फाइल्स को लेकर सरकार से जवाब तलब कर रही है. संसद चल नहीं पा रही है. बता दें कि आज कांग्रेस ने राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण के विरोध में वॉकआउट किया. 

 

वॉकआउट के बाद  मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्रकारों से कहा,   मोदी सरकार ने ठान लिया है कि लोकसभा  में राज्यसभा  दोनों में विपक्ष के नेताओं को को बोलने नहीं देना है.

 

खड़गे ने  कहा, हमारे बड़े-बड़े नेता, जिन्होंने इस देश के लिए कुर्बानी दी, जिन्होंने इस देश के लिए लड़ाई लड़ी, जेलों में गये और अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़कर देश को आजादी दिलाई, उन नेताओं के खिलाफ एक आदमी सदन में बोलता है,

 

खड़गे ने कहा, उसे माइक दिया जाता है, वह उस पर  मनमानी गालियां देता है और सरकार वाले चुप्पी साध लेते हैं. पूछा कि क्या भाजपा वालों ने कभी इसे condemn किया है?

 

इसीलिए सारी विपक्ष की पार्टियों के नेताओं ने यह तय किया कि अगर वे हमें बात करने नहीं देंगे, तो हमें walkout करना चाहिए,  

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही