Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोले राहुल, गुजरात में अनाम पार्टियों को 4300 करोड़ का चंदा मिला, कोई हिसाब-किताब नहीं, आयोग शपथ पत्र मांगेगा क्या?

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया. ये हजारों करोड़ कहां से आये? चला कौन रहा है इन्हें? पैसा गया कहां? क्या चुनाव आयोग जांच करेगा या फिर यहां भी पहले एफिडेविट मांगेगा? या फिर कानून ही बदल देगा, ताकि ये डेटा भी छिपाया जा सके?
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  राहुल गांधी ने आज बुधवार को चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि गुजरात में कुछ ऐसी अनाम पार्टियां हैं जिनका नाम किसी ने नहीं सुना,  लेकिन 4300 करोड़ का चंदा मिला!  इन पार्टियों ने बहुत ही कम मौकों पर चुनाव लड़ा है, या उनपर खर्च किया है. इन पार्टियों को जितना चंदा मिला है उसका कहीं कोई हिसाब किताब दर्ज नहीं है.

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया. ये हजारों करोड़ कहां से आये? चला कौन रहा है इन्हें? पैसा गया कहां? क्या चुनाव आयोग जांच करेगा या फिर यहां भी पहले एफिडेविट मांगेगा? या फिर कानून ही बदल देगा, ताकि ये डेटा भी छिपाया जा सके?  

उन्होंने कहा कि इन दलों से  चुनाव आयोग को शपथ पत्र मांगना चाहिए. बता दें कि  चुनाव आयोग वोट चोरी का आरोप लगाने को लेकर राहुल गांधी ने शपथ पत्र की मांग कर चुका है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही