Search

 
 
 

राहुल ने कहा, पॉलिटिक्स में नहीं होते, तो एयरोस्पेस की दुनिया का हिस्सा होते, चीन के इंडस्ट्रियल सिस्टम की तारीफ की

राहुल ने कहा कि चीन ने इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन सेक्टर पर मजबूत पकड़ बना ली है. इसके उलट अमेरिका, भारत और दुनिया के अधिकतर देश प्रोडक्शन  करने के बजाय सामान का इस्तेमाल करने या बेचने वाले सेक्टर पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.
 
  • चीन ने इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन सेक्टर पर मजबूत पकड़ बना ली है.
  • हमें उनका जबरदस्ती वाला सिस्टम पसंद नही है. चीन लोकतांत्रिक देश नहीं है.
  • मौजूदा GST सिस्टम के कारण सामान बनाने वाले राज्यों को नुकसान झेलना पडता है.

ThiruvanathaPuram : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पॉलिटिक्स में नहीं होते तो एयरोस्पेस की दुनिया के व्यवसायी होते. राहुल गांधी शनिवार को त्रिवेंद्रम स्थित  टेक्नोपार्क में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) के छात्रों के साथ बातचीत कर रहे थे.

 

राहुल केरल के दो दिन के दौरे पर हैं. आज दूसरा दिन था.  राहुल ने कहा कि वे एक पायलट हैं. उनके पिता और चाचा भी पायलट थे. अहम बात यह रही कि राहुल गांधी ने यहां  चीन के इंडस्ट्रियल सिस्टम की तारीफ की.

 

 

उन्होंने कहा कि चीन ने शानदार इंडस्ट्रियल सिस्टम बनाया है. इसका दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है. हालांकि राहुल गांधी ने कहा कि हमें उनका जबरदस्ती वाला सिस्टम पसंद नही है. चीन लोकतांत्रिक देश नहीं है.

 

राहुल ने कहा कि चीन ने इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन सेक्टर पर मजबूत पकड़ बना ली है. इसके उलट अमेरिका, भारत और दुनिया के अधिकतर देश प्रोडक्शन  करने के बजाय सामान का इस्तेमाल करने या बेचने वाले सेक्टर पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.

 

 

राहुल गांधी ने प्रोडक्शन सेक्टर को रोजगार से जोडते हुए कहा, ज्यादा और स्थायी नौकरियां प्रोडक्शन सेक्टर में बनती हैं, इस क्रम में राहुल ने कहा, वर्तमान समय में  चीन इस क्षेत्र में बिना खास चुनौती के काम कर रहा है, लेकिन वह चिंतित है कि भारत भी धीरे-धीरे इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है.

 

कांग्रेस सांसद ने अडानी-अंबानी का नाम लेते हुए कहा,  ये लोग खुद प्रोडक्शन नहीं करते. वे   ऐसे प्रोडक्ट बेचते हैं जो बाहर से आते हैं या जिनसे लोकल उत्पादन को नुकसान पहुंचता है.  राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए राजनीतिक पहलू की ओर इशारा किया.

 

कहा कि मौजूदा GST सिस्टम के कारण सामान बनाने वाले राज्यों को नुकसान झेलना पडता है. यह सिस्टम उत्पादन करने वाले राज्यों के बजाय उन राज्यों को ज्यादा फायदा देता है जहां सामान ज्यादा खरीदा जाता है.

 

राहुल गांधी के अनुसार अगर भारत अपनी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए मजबूत इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन सिस्टम खड़ा कर लेगा, तो यह भारत सहित पूरी दुनिया के लिए मददगार साबित होगा.

 

बता दें कि राहुल गांधी आज केरल के इडुक्की जिले के कुट्टिकनम में चाय बागानों में गये और मजदूरों का हालचाल भी जाना.  वर्कला के शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की समाधि पर भी वे गये.  

 

इससे पहले कल राहुल गांधी ने इडुक्की में कॉलेज स्टूडेंट्स से बात की. फिल्म केरल स्टोरी-2  के बारे में पूछे जाने पर कहा कि ज्यादा लोग इसे नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर है. राहुल गांधी ने कहा कि फिल्मों, टीवी और मीडिया का इस्तेमाल आजकल प्रोपेगैंडा के रूप में किया जा रहा है. 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही