Search

 
 
 

रांची के 25 थाना क्षेत्र में छापेमारी, फरार चल रहे 121 वारंटी गिरफ्तार

रांची के 25 थाना क्षेत्र में छापेमारी कर फरार चल रहे 121 वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने रांची
 

Ranchi: रांची के 25 थाना क्षेत्र में छापेमारी कर फरार चल रहे 121 वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 25 थाना क्षेत्र में 12 जून से लेकर 13 जून तक अभियान चलाया.

इस अभियान को लेकर कुल 60 बनाया गया, जिसमें 216 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे. इन टीमों के द्वारा 181 ठिकानों पर छापेमारी कर 121 वारंटी को पकड़ कर जेल भेजा गया. यह कार्रवाई रांची में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही