Search

 
 
 

छापेमारी से बीड़ी-सिगरेट-तंबाकू दुकानदारों में मचा हड़कंप, 14 के खिलाफ कार्रवाई

जिले के गोला थानाक्षेत्र के एस.एस प्लस 2 हाई स्कूल और डी.वी.सी चौक के पास तंबाकू दुकानदारों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. थाना पुलिस और जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग की संयुक्त छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया.
 

Ramgarh: जिले के गोला थानाक्षेत्र के एस.एस प्लस 2 हाई स्कूल और डी.वी.सी चौक के पास तंबाकू दुकानदारों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. थाना पुलिस और जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग की संयुक्त छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया. 

Uploaded Image
छापेमारी के दौरान कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया. साथ ही सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि बिना चेतावनी बैनर या पोस्टर लगाए तंबाकू को बेचना प्रतिबंधित है. जो इसका दुकानदार इसका उलंघन करेगा, उसपर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके अलावा चेतावनी दी गई कि, स्कूल या कोई भी शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर के दायरे में कोई भी दुकानदार तंबाकू या अन्य मादक पदार्थ नहीं बेच सकेगा. 


जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 14 दुकानदारों से 4800 रुपए का जुर्माना लगाया गया. बता दें, कोटपा  2003 के अंतर्गत धारा 4 में किसी भी सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान निषेध है. साथ ही तंबाकू उत्पाद खाकर थूकना भी निषेध है. यदि इसका कोई उल्लंघन करता है तो उससे एक हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही