Jamtara News: बर्द्धमान एवं तालित स्टेशनों के बीच ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण रेलवे द्वारा 10 सितंबर को 180 मिनट का यातायात एवं विद्युत ब्लॉक लिया जाएगा. रेलवे के अनुसार यह ब्लॉक रात 2:05 बजे से सुबह 5:05 बजे तक प्रभावी रहेगा. पहले यह ब्लॉक 9 सितंबर को प्रस्तावित था, जिसे अब संशोधित कर 10 सितंबर के लिए निर्धारित किया गया है.
इसे भी पढ़ें:
ट्रैक अनुरक्षण कार्य के दौरान रेल परिचालन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. यात्रियों की सुरक्षा एवं सुचारु रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए चार ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा.
रद्द रहने वाली ट्रेनें:
- बर्द्धमान से 63505 एवं 63507
- आसनसोल से 63506 एवं 63512
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 10 सितंबर को यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. अनुरक्षण कार्य के कारण अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी समयानुसार प्रभाव पड़ सकता है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे की आधिकारिक सूचना के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

