Search

 
 
 

बोकारो जंक्शन पर हुआ रेल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Bokaro News : एआरएम विनीत कुमार ने कहा कि रेलवे यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. रेल जन संवाद का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को सुनना, उनकी जरूरतों को समझना और रेलवे की ओर से किए जा रहे कार्यों के साथ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा करना है.
 
रेल जन संवाद कार्यक्रम

Bokaro News : बोकारो रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को आद्रा मंडल की ओर से रेल जन संवाद का आयोजन किया गया. इसमें यात्रियों ने स्टेशन की सुविधाओं, साफ-सफाई और रेलवे सेवाओं से जुड़ी समस्याएं व सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे.अधिकारियों ने यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को सुना और सुविधाओं में सुधार के लिए सुझाव लिए.

 

 

एआरएम विनीत कुमार ने कहा कि रेलवे यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. रेल जन संवाद का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को सुनना, उनकी जरूरतों को समझना और रेलवे की ओर से किए जा रहे कार्यों के साथ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा करना है.

 

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मिले सुझावों पर संबंधित स्तर पर पहल की जाएगी. यात्रियों की समस्याओं का निराकरण करना और सुविधाओं में सुधार लाना रेलवे की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि यात्रियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा.

 

एआरएम ने स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि रेलवे की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इसे सफल बनाने में यात्रियों की भागीदारी भी जरूरी है. यात्रियों को स्टेशन और परिसर साफ रखने में सहयोग करना चाहिए, ताकि सभी को स्वच्छ वातावरण मिल सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही