Search

 
 
 

रांची-चक्रधरपुर में रेल जन संवाद 22 को, सुविधाओं पर Zen–Z से सुझाव लेंगे अधिकारी

Ranchi News : जन संवाद में नागरिकों, विशेषकर जेन–जी (युवाओं) की भागीदारी पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा. रेलवे का मानना है कि युवाओं के सुझावों से सेवाओं को अधिक आधुनिक और यात्रियों के अनुकूल बनाया जा सकेगा. अधिकारी यात्रियों से सीधा संपर्क कर सुविधाओं और साफ-सफाई पर सीधे फीडबैक लेंगे.
 
रेलवे

Ranchi News : दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) 22 अक्टूबर को रांची, चक्रधरपुर, आद्रा और खड़गपुर मंडल के स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ करेगा. यह आयोजन 'विशेष अभियान 6.0' का हिस्सा है. इसके तहत रेलवे परिसरों में स्वच्छता और ई-कचरे के निपटान पर मुख्य रूप से जोर दिया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जन संवाद में नागरिकों, विशेषकर जेन–जी (युवाओं) की भागीदारी पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा. रेलवे का मानना है कि युवाओं के सुझावों से सेवाओं को अधिक आधुनिक और यात्रियों के अनुकूल बनाया जा सकेगा. अधिकारी यात्रियों से सीधा संपर्क कर सुविधाओं और साफ-सफाई पर सीधे फीडबैक लेंगे.

 

यात्रियों से मिले सुझावों और चर्चा के तुरंत बाद सभी स्टेशनों पर एक सघन सफाई अभियान चलाया जाएगा. रांची और चक्रधरपुर सहित चारों मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर वरिष्ठ अधिकारी खुद इसका नेतृत्व करेंगे. वहीं, अन्य छोटे स्टेशनों पर इस कार्यक्रम और सफाई अभियान की जिम्मेदारी स्टेशन प्रबंधकों की होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही