Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पेशल कांवरिया ट्रेन में 14 के बदले 20 कोच लगाने पर रेल मंत्री सहमत : शेफाली गुप्ता

स्पेशल कांवरिया ट्रेन में अब 14 के बदले 20 कोच लगेंगे. भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के अनुरोध पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोट की संख्या बढ़ाने पर सहमति दे दी है. स्पेशल कांवरिया ट्रेन 27 जुलाई से चलेगी. ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को रांची सेस, मंगल और शनिवार को भागलपुर से चलेगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: स्पेशल कांवरिया ट्रेन में अब 14 के बदले 20 कोच लगेंगे. भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के अनुरोध पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोट की संख्या बढ़ाने पर सहमति दे दी है. स्पेशल कांवरिया ट्रेन 27 जुलाई से चलेगी. ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को रांची सेस, मंगल और शनिवार को भागलपुर से चलेगी.


शेफाली गुप्ता ने बताया कि उन्होंने स्पेशल कांवरिया ट्रेन में भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए DRM से मिलकर रेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया था. इसमें कोच की संख्या 14 से बढ़ाकर 20 करने का अनुरोध किया गया था. रेल मंत्री ने इसे स्वीकार करते हुए कोच की संख्या बढ़ाने पर सहमति दे दी है.


सावन स्पेशल ट्रेन रांची, मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग, तिलैया, कोडरमा, गया होते हुए सुलतानगंज, भागलपुर सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर जायेगी. स्पेशल कांवरिया ट्रेन के चलने से झारखंड, बिहार और आस पास के श्रद्धालुओं को लाभ होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही