Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेल मंत्रालय :  1 जुलाई से  बिना आधार  यूजर तत्काल टिकट बुक नहीं कर पायेंगे

रेल मंत्रालय ने 10 जून 25 को जारी सर्कुलर में सभी रेलवे जोन के साथ यह जानकारी शेयर की है. इसमें कहा गया है कि यह फैसला यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि तत्काल योजना का लाभ आम जन को मिल सके
Advertisement
Advertisement

New Delhi : 1 जुलाई 2025 से  बिना आधार प्रमाणीकरण के यूजर तत्काल ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पायेंगे. रेलवे  .  मंत्रालय की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि टिकट बुकिंग को लेकर बदलाव (Tatkal Ticket Booking Rule Change) 1 जुलाई 2025 से लागू हो जायेगा. पिछले दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर पोस्ट कहा था कि  जल्द ही Tatkal Ticket  को लेकर नये नियम लागू कर दिये जायेंगे. 


  
रेल मंत्रालय ने 10 जून 25 को जारी सर्कुलर में सभी रेलवे जोन के साथ यह जानकारी शेयर की है. इसमें कहा गया है कि यह फैसला यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि तत्काल योजना का लाभ आम जन को मिल सके. सर्कुलर के अनुसार 01 जुलाई 2025 से आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के जरिए केवल आधार सत्यापित यूजर्स टिकट बुक कर पायेंगे.

 

15 जुलाई 2025 से Tatkal Booking के लिए आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण भी अनिवार्य हो जायेगा.   रेलवे टिकट एजेंट अब तत्काल टिकट बुकिंग ओपन होने से पहले 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर पायेंगे. AC क्लास के लिए यह समय सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक और नॉन-AC क्लास के लिए सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा.  

 
 
  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 4 जून को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि भारतीय रेलवे  जल्द ही तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करना शुरू कर देगा. इस प्रणाली के जरिए रेलवे के वास्तविक उपयोगकर्ताओं को जरूरत के समय कन्फर्म टिकट पाने में मदद मिलेगी.  


  
एक रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले दिनों Tatkal Ticket बुकिंग में लगातार गड़बड़ियां सामने आने के बाद सरकार ने फर्जी आईडी वाले यूजर्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था.  IRCTC ने पिछले एक साल में 3.5 करोड़ फर्जी यूजर आईडी ब्लॉक की हैं, जिससे इसके प्लेटफॉर्म पर सिस्टम की भीड़भाड़ काफी कम हद तक हो गयी है. अब रेल बड़ा कदम उठाते हुए Aadhaar प्रमाणीकरण का नियम लागू कर रहा है.  


 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही