Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Railway News : श्रावणी मेला के दौरान पटना-मधुपुर डेली व आरा-जसीडीह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे दो और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा. पटना-मधुपुर के बीच प्रतिदिन और आरा-जसीडीह के बीच प्रत्येक रविवार को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे दो और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा. पटना-मधुपुर के बीच प्रतिदिन और आरा-जसीडीह के बीच प्रत्येक रविवार को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इन ट्रेनों के संचालन से बिहार और झारखंड के हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा में राहत मिलेगी.

 


रेलवे के अनुसार, मधुपुर-पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 30 अगस्त तक प्रतिदिन होगा. ट्रेन नंबर 03555 मधुपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल मधुपुर से रात 8:30 बजे प्रस्थान करेगी. यह जसीडीह, सिमुलतला, झाझा, जमुई, किउल, लक्खीसराय, अशोकधाम, मनकठा, डुमरी, बड़हिया, हाथीदह, मोकामा, बाढ़, अथमलगोला, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब, राजेंद्र नगर स्टेशन पर ठहरते हुए सुबह 4:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.


वापसी में ट्रेन नंबर 03556 पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे पटना से रवाना होगी और उसी मार्ग से होते हुए अगले दिन दोपहर 12:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी.


वहीं आरा-जसीडीह–आरा श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 9 से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को होगा. ट्रेन नंबर 03270 आरा-जसीडीह स्पेशल रात 12:15 बजे आरा से प्रस्थान कर दानापुर, पटना, पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, अशोकधाम, किउल, जमुई, झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 12:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 03269 जसीडीह-आरा स्पेशल दोपहर 12:30 बजे जसीडीह से रवाना होगी और झाझा, जमुई, किउल, अशोकधाम, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना जंक्शन, दानापुर सहित अन्य स्टेशनों पर ठहरते हुए रात 11:45 बजे आरा पहुंचेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही