Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Railway News : श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, चलेंगी 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. देश के विभिन्न राज्यों से देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम व अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे 12 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. देश के विभिन्न राज्यों से देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम व अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे 12 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा. इससे झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

 


रेलवे के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त व सितंबर तक अलग-अलग तिथियों पर चलेंगी. इनमें जयनगर-आसनसोल, रक्सौल-देवघर, राघोपुर-देवघर, दानापुर-साहिबगंज, पटना-इसलामपुर, हावड़ा-नटेसर, रांची-भागलपुर, बढ़नी-देवघर, इतवारी-मधुपुर, आसनसोलि-गोरखपुर व आसनसोल-पटना जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं.

 

झारखंड के यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन दो अलग-अलग मार्गों से चलाई जाएगी. इनमें बोकारो, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा व बरकाकाना, हजारीबाग टाउन जैसे स्टेशनों को भी जोड़ा गया है. वहीं, इतवारी-मधुपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन धनबाद होकर चलेगी. इससे कोयलांचल के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा. अधिकतर ट्रेनों का परिचालन प्रतिदिन, सप्ताह में दो दिन, तीन दिन या साप्ताहिक आधार पर निर्धारित तिथियों तक किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही