Search

 
 
 

Railway News : रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत, रांची-सबौर के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

रेलवे में लेवल-1 के विभिन्न पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रांची और सबौर के बीच एक जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.
 

Dhanbad/Ranchi : रेलवे में लेवल-1 के विभिन्न पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रांची और सबौर के बीच एक जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इससे झारखंड और बिहार के परीक्षार्थियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

 


ट्रेन नंबर 08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल का परिचालन 4, 5, 6, 9 से 14 व 17 से 21 अगस्त तक किया जाएगा. यह ट्रेन रांची से शाम 7:00 बजे प्रस्थान कर बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लक्खीसराय, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुलतानगंज और भागलपुर में ठहरते हुए अगले दिन सुबह 8:00 बजे सबौर पहुंचेगी.


वापसी में ट्रेन नंबर 08602 सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल का परिचालन 5 से 7, 10 से 15 व 18 से 22 अगस्त तक होगा. यह ट्रेन सुबह 9:50 बजे सबौर से रवाना होगी और उसी मार्ग से होते हुए रात 10:45 बजे रांची पहुंचेगी. परीक्षा स्पेशल ट्रेन में 10 स्लीपर, 2 साधारण श्रेणी व 2 SLRD कोच सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही