Dhanbad News : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खातीपुरा (जयपुर) व हावड़ा के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस स्पेशल ट्रेन में सेकेंड एसी के 2, थर्ड एसी के 4, स्लीपर के 7 व जेनरल श्रेणी के 8 कोच होंगे. यह ट्रेन डीडीयू-गया-कोडरमा-गोमो-धनबाद के रास्ते चलेगी.
इसे भी पढ़ें
29 अगस्त को खातीपुरा से खुलेगी ट्रेन
ट्रेन नंबर 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 29 अगस्त को खातीपुरा (जयपुर) से शाम 5 बजे रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन सुबह 9.30 बजे डीडीयू, दोपहर 12.20 बजे गया, 1.35 बजे कोडरमा होते हुए शाम 4 बजे धनबाद पहुंचेगी. ट्रेन रात 10.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी.
31 अगस्त को हावड़ा से वापसी
वापसी में ट्रेन नंबर 09708 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल 31 अगस्त को रात 12.15 बजे हावड़ा से रवाना होगी और सुबह 6 बजे धनबाद पहुंचेगी. इसके बाद 7.53 बजे कोडरमा, 10.35 बजे गया और दोपहर 2 बजे डीडीयू पहुंचेगी. ट्रेन मंगलवार को सुबह 11.30 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

