Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Railway News : श्रावणी मेले के दौरान देवघर–पटना मेमू ट्रेन का अशोक धाम स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए देवघर–पटना–देवघर मेमू ट्रेन को अशोक धाम रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए देवघर–पटना–देवघर मेमू ट्रेन को अशोक धाम रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है. यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रभावी रहेगी.

 


रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन नंबर 63209 देवघर–पटना मेमू अशोक धाम स्टेशन पर सुबह 10:12 बजे पहुंचेगी और 10:14 बजे प्रस्थान कर जाएगी. वहीं, ट्रेन नंबर 63210 पटना–देवघर मेमू अशोक धाम स्टेशन पर दोपहर 1:43 बजे पहुंचेगी और 1:45 बजे प्रस्थान करेगी.


रेलवे ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह अस्थायी ठहराव  किया गया है. ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में अधिक सुविधा मिल सके. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही