Search

 
 
 

रेलवे का फैसला: 26 दिसंबर से यात्री ट्रेनों के किराए में बदलाव, जानिए किसे कितना देना होगा

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए किराए ढांचे में बदलाव करने का निर्णय लिया है. 26 दिसंबर 2025 से देशभर में सभी यात्री ट्रेनों के मूल किराए (Basic Fare) को बढ़ाया जाएगा.
 

Ranchi : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए किराए ढांचे में बदलाव करने का निर्णय लिया है. 26 दिसंबर 2025 से देशभर में सभी यात्री ट्रेनों के मूल किराए (Basic Fare) को बढ़ाया जाएगा. यह फैसला रेलवे मंत्रालय और वित्त निदेशालय की सहमति से लिया गया है.


रेलवे का कहना है कि इस संशोधन का उद्देश्य किराया संरचना को संतुलित करना है, ताकि यात्रियों पर अत्यधिक बोझ न पड़े और संचालन व्यवस्था सुचारु बनी रहे.

 

इन यात्रियों को राहत, कोई किराया बढ़ोतरी नहीं

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि कुछ श्रेणियों में किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है:

. उपनगरीय (Suburban) सिंगल जर्नी टिकट – कोई बढ़ोतरी नहीं.

. सीजन टिकट (मंथली व क्वार्टरली – Suburban और Non-Suburban) – कोई बढ़ोतरी नहीं

इससे रोजाना यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी.

 

साधारण (Ordinary) नॉन-एसी ट्रेनों का नया किराया

द्वितीय श्रेणी (Second Class Ordinary)

 

रेलवे ने दूरी के अनुसार बढ़ोतरी तय की है

. 215 किमी तक – कोई बढ़ोतरी नहीं

. 216 से 750 किमी – 5 रुपये की बढ़ोतरी

. 751 से 1250 किमी – 10 रुपये की बढ़ोतरी

. 1251 से 1750 किमी – 15 रुपये की बढ़ोतरी

. 1751 से 2250 किमी – 20 रुपये की बढ़ोतरी

 

अन्य साधारण श्रेणियां

. स्लीपर क्लास (Ordinary) – प्रति यात्री किलोमीटर 1 पैसा

. फर्स्ट क्लास (Ordinary) – प्रति किलोमीटर 1 पैसा


मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी वर्गों में

. सेकेंड क्लास – 2 पैसे प्रति किलोमीटर

. स्लीपर क्लास – 2 पैसे प्रति किलोमीटर

. फर्स्ट क्लास – 2 पैसे प्रति किलोमीटर


एसी श्रेणियों में भी मामूली बढ़ोतरी की गई है

. एसी चेयर कार – 2 पैसे प्रति किलोमीटर

. एसी 3-टियर / 3E – 2 पैसे

. एसी 2-टियर – 2 पैसे

. एसी फर्स्ट क्लास, एग्जीक्यूटिव क्लास (EC/EA) – 2 पैसे प्रति किलोमीटर

 

इन प्रमुख ट्रेनों पर भी लागू होगा नया किराया

. राजधानी, शताब्दी, दुरंतो

. वंदे भारत, तेजस, हमसफर

. अमृत भारत, गरीब रथ

. जन शताब्दी, अंत्योदय

. नमो भारत रैपिड रेल

. महामना, गतिमान एक्सप्रेस सहित अन्य विशेष ट्रेनें

 

अन्य शुल्कों में कोई बदलाव नहीं

. रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज पहले की तरह ही लगेंगे

. GST यथावत लागू रहेगा

. किराए का राउंड ऑफ मौजूदा नियमों के अनुसार होगा

 

पहले से बुक टिकट वालों को राहत

26 दिसंबर 2025 से पहले जारी टिकटों पर नया किराया लागू नहीं होगा. ऐसे टिकटों पर कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जाएगी. हालांकि, 26 दिसंबर के बाद टीटीई या टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा बनाए गए नए टिकट संशोधित दरों पर ही होंगे.

 

स्टेशनों और सिस्टम में बदलाव

. सभी स्टेशनों पर नई किराया सूची प्रदर्शित की जाएगी

. PRS, UTS और मैनुअल टिकटिंग सिस्टम में जरूरी तकनीकी बदलाव किए जाएंगे

साथ ही रेलवे ने कर्मचारियों को समय रहते प्रशिक्षण देने और यात्रियों को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही