Search

 
 
 

रेलवे ने स्टेशन मास्टर भर्ती में 50 पद बढ़ाए, अब 1,265 पदों पर होगी नियुक्ति

Ranchi :  स्टेशन मास्टर का पद सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अंतर्गत आता है. इस पद पर शुरुआती वेतन 35,400 रुपये प्रति माह निर्धारित है. वहीं उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2027 को 20 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.  स्टेशन मास्टर पद के लिए मेडिकल मानक A-2 निर्धारित किया गया है.
 
स्टेशन मास्टर भर्ती

Ranchi :  रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है.  रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ा दी है.  बोर्ड की ओर से जारी शुद्धिपत्र के अनुसार, अब स्टेशन मास्टर के कुल 1,265 पदों पर भर्ती होगी. पहले इन पदों की संख्या 1,215 थी. यह बदलाव केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 08/2026 के तहत किया गया है. 

 

कितनी मिलेगी सैलरी?

स्टेशन मास्टर का पद सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अंतर्गत आता है. इस पद पर शुरुआती वेतन 35,400 रुपये प्रति माह निर्धारित है. वहीं उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2027 को 20 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.  स्टेशन मास्टर पद के लिए मेडिकल मानक A-2 निर्धारित किया गया है. 

 

इसे भी पढ़ें

आरक्षित वर्गों को मिलेगा लाभ

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस और पूर्व सैनिकों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा. इन वर्गों के पात्र उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में भी छूट मिलेगी. RRB और अलग-अलग रेलवे जोन के हिसाब से कितने पद हैं, इसकी पूरी जानकारी भर्ती अधिसूचना के एनेक्सचर-बी में दी गई है. 

 

दलालों से सावधान रहने की सलाह

रेलवे ने उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले दलालों और ठगों से सावधान रहने को कहा है. बोर्ड के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित है और उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थी किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे न दें. भर्ती से संबंधित सही और ताजा जानकारी के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing देखें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही