Ranchi News: छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे 35 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इसके साथ ही रांची और टाटानगर समेत चार प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं.
इसे भी पढ़ें:
शालीमार और राउरकेला स्टेशन पर भी यह व्यवस्था की गई है. इन 35 ट्रेनों के कुल 407 फेरे निर्धारित हैं. स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलकर्मियों और आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है. फुट ओवरब्रिज पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और टिकट जांच कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है. संवेदनशील स्थानों पर निगरानी भी बढ़ाई गई है.
यात्रियों के लिए पेयजल, रोशनी और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है. प्रतीक्षालयों और पे-एंड-यूज शौचालयों की निगरानी की जा रही है. प्रमुख स्टेशनों पर सहायता बूथ बनाए गए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

