Search

 
 
 

रेलवे का कुजू-रांची Y-कनेक्शन बाईपास 75% पूरा, जमीन अधिग्रहण से अटका बाकी काम

Ranchi News : परियोजना का करीब 75 फीसदी भौतिक काम पूरा हो चुका है. वहीं, इसके लिए स्वीकृत बजट का करीब 60 फीसदी हिस्सा खर्च किया जा चुका है. करीब 40 फीसदी राशि अभी शेष है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : कुजू-रांची रोड Y-कनेक्शन बाईपास का करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है. यह रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना है. हालांकि, जमीन अधिग्रहण में आ रही परेशानी के कारण बाकी काम पूरा नहीं हो पा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से CPGRAMS में दर्ज मामले के जवाब में बताया गया है कि परियोजना में देरी की मुख्य वजह जमीन अधिग्रहण और रैयतों को मुआवजे का भुगतान लंबित होना है. जब तक पूरी जमीन उपलब्ध नहीं हो जाती, तब तक परियोजना की नई समय-सीमा तय नहीं की जाएगी.

 

परियोजना का करीब 75 फीसदी भौतिक काम पूरा हो चुका है. वहीं, इसके लिए स्वीकृत बजट का करीब 60 फीसदी हिस्सा खर्च किया जा चुका है. करीब 40 फीसदी राशि अभी शेष है.

 

फिलहाल राज्य के अधिकारियों की ओर से बची हुई जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. साथ ही रैयतों को मुआवजा देने की कार्रवाई भी जारी है. पूरी जमीन उपलब्ध होने के बाद ही रेलवे की ओर से बाईपास के पूरा होने की नई तारीख तय की जाएगी.

 

इस बाईपास के पूरा होने से क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है. जनहित को देखते हुए जमीन अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य को गति देने की मांग की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही