Search

 
 
 

....और कहर बरपाएगी बारिश, 15 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड में बारिश और कहर बरपाएगी . मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. 15 जिलों में बाढ़ की भी आशंका जताई है.मौसम विभाग ने जिन जिलों में बाढ़ की आशंका जताई है उनमें बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं.
 

Ranchi : झारखंड में बारिश और कहर बरपाएगी. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. 15 जिलों में बाढ़ की भी आशंका जताई है.

 

मौसम विभाग ने जिन जिलों में बाढ़ की आशंका जताई है उनमें बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. 

 

 24 को 15 जिलों में भारी बारिश

 

मौसम विभाग ने 24 अगस्त को राज्य के 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, एवं गिरिडीह शामिल हैं. 

 

25 को 12 जिलों में होगी भारी बारिश

 

मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त को भी राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां शामिल हैं.

 

वहीं अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है. इसके अगले तीन दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही